ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
वीडियो गैलरी/वीडियो/sdm reprimanded the lock on the school school was locked and the sdm reprimanded it chandauli

स्कूल पर लटका था ताला एसडीएम ने लगाई फटकार। school was locked and the SDM reprimanded it। Chandauli

Chandauli

7:03 PM, Sep 28, 2025

Share:

चंदौली। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के देवरी कलां गांव में बुधवार को एसडीएम विकास मित्तल ने परिषदीय व राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सुबह 8:30 बजे जब वे विद्यालय पहुंचे, तो स्कूल का गेट बंद मिला। बच्चों के बैग दरवाजे पर टंगे थे और विद्यालय के बाहर बच्चे खेल रहे थे। निरीक्षण में एक शिक्षक निर्धारित समय से 40 मिनट देर से विद्यालय पहुंचा। एसडीएम ने शिक्षक को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य में इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और परिषदीय विद्यालय में कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने उन्हें अनुपस्थित दर्ज करने का आदेश दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.