दिनदहाड़े हुआ कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप। Something happened in broad daylight that caused a stir। UP
Chandauli
11:37 AM, Oct 16, 2025
Share:
चंदौली। सोमवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक आवास से महज 200 मीटर की दूरी पर अचानक उस अफरा-तफरी मच गई। जब बोलेरो सवार अज्ञात आधा दर्जन लोग दो लोगों को खींचकर बोलेरो में बैठाने लगे। यही नहीं, बोलेरो सवार बदमाशों ने दोनों युवकों को हॉकी स्टिक्स से मारा-पीटा। पूरा घटनाक्रम बैंक ऑफ इंडिया के सामने हुआ। अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों की बढ़ती भीड़ देखकर और पूरा घटनाक्रम मोबाइल में कैद होते देखकर अज्ञात बदमाश बोलेरो पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, मीडिया कर्मियों के हस्ताक्षर के बाद घटना के 1 घंटे बाद मौके पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई।