लापता हो गए सपा सांसद, लगे पोस्टर। Samajwadi Party MP has gone missing; posters have been put up
Chandauli
10:45 AM, Sep 10, 2025
Share:
चंदौली। सकलडीहा तहसीलदार क्षेत्र के महमदपुर जाने वाले मार्ग को लेकर ग्रामीण अब सड़क पर उतर गए हैं। विधायक सांसद लापता, रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए बैनर के साथ ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। बता दें कि महमदपुर जमालपुर की आबादी लगभग 6 हजार की है । यहां गांव में आने के लिए हसनपुर से लोगो को तीन किलोमीटर का सफर करना पड़ता है । यहां आज भी गांव में आने के लिए ईट के चकरोड से क्षतिग्रस्त मार्ग से होकर आना पड़ता है । इस मार्ग को बनाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार प्रस्ताव दिया था । जनप्रतिनिधियों से गुहार भी लगायी थी किन्तु सुनवाई नही हुई ।




