वीडियो गैलरी/वीडियो/suddenly dm reached rto office dm suddenly reached the rto office

अचानक एआरटीओ ऑफिस पहुंचे डीएम। DM suddenly reached the ARTO office

Chandauli

10:53 AM, Sep 10, 2025

Share:

चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने मंगलवार दोपहर में एआरटीओ कार्यालय का दौरा किया। जिलाधिकारी के अचानक कार्यालय पर पहुंचने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान दो अधिकारियों के देर से आने पर जिलाधिकारी ने नाराज़गी जताते हुए चेतावनी दी। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सबसे पहले लाइसेंस विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने फाइलों की जांच की और रखरखाव में गड़बड़ी मिलने पर सुधार करने को कहा। इसके बाद उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां गंदगी मिलने पर नाराज़गी जाहिर की।


headingicon

सम्बंधित खबर

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.