पिस्टल का शौक तीन दोस्तों को पड़ा भारी। hobby of pistol proved costly for three friends.
Chandauli
10:30 AM, Oct 8, 2025
Share:
चंदौली। जिले में अवैध असलहा कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बलुआ पुलिस को बुधवार की दोपहर बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने सैदपुर गंगा पुल, ग्राम तिरगांवा के पास घेराबंदी कर तीन युवकों को धर दबोचा। उनके कब्जे से दो तमंचा, एक देशी पिस्टल, जिंदा और ब्लैंक कारतूस तथा तीन एंड्रायड मोबाइल बरामद हुए। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।




