अधिकारियों के सामने ग्रामीणों ने किया हंगामा। villagers created a ruckus in front of the officials
Chandauli
10:19 AM, Sep 10, 2025
Share:
चंदौली। नौगढ़ तहसील परिसर शुक्रवार को उस समय गहमागहमी का केंद्र बन गया जब गोंड समुदाय के सैकड़ों लोग अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र बनाए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में तहसील मुख्यालय पहुंचे और अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की।




