उत्तर प्रदेशक्राइमपूर्वांचल न्यूज़सोनभद्र

Sonbhadra News: इनामिया गोवंश तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 12 हज़ार 500 का था इनाम घोषित.

Story By: अनुज जायसवाल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

मांची थाना क्षेत्र के घुसियानी जंगल के पास से पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहा 12 हज़ार 500 के इनामिया गोवंश तस्कर संतोष कुमार पुत्र परमेश्वर धांगर ग्राम सोमा को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना मांची थाना पर पंजीकृत गौ वध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रुरता अधिनियम में वांछित अभियुक्त संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त संतोष कुमार काफी समय से फरार चल रहा था। जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा 12,500 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। साथ ही अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिये गये। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर ने नेतृत्व में सोमवार की शाम घुसियानी जंगल के पास से पुरस्कार घोषित अभियुक्त संतोष कुमार को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!