Chandauli News: चैत्र नवरात्र में देवी मंदिरों पर वन विभाग शक्ति वाटिका स्थापित कर लोगों को पर्यावरण और वन संरक्षण के प्रति रहा है जागरूक.

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा।
चंदौली। चैत्र नवरात्र में प्रदेश की योगी सरकार ने वन विभाग को 1 से 7 अप्रैल तक शक्ति वाटिका कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश दिया है। शक्ति वाटिका कार्यक्रम में देवी मंदिर पर प्रतीक स्वरूप पौधे लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही लोगों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया है।

इसी क्रम में चंदौली वन रेंज में बगही कुम्भापुर गांव में तालाब पर स्थित मां दुर्गा शीतला मंदिर पर शक्ति वाटिका की स्थापना की गई। शक्ति वाटिका में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम को थीम दिया गया है “आस्था एवं हरियाली”। नवरात्र में जहां हर तरफ मां जगदंबा के 9 स्वरूप का पूजन हो रहा है, वहीं वन विभाग आस्था और हरियाली के नाम से शक्ति वाटिका की स्थापना कर रहा है,

जिसमें नीम, आम, आवाला, बेल, पीपल सहित अन्य पौधे लगाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत लोगों के आस्था से जोड़ते हुए हरियाली के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लोगों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि लोग पौधे लगाएं और उन पौधों का संरक्षण करें। यह पौधे पेड़ बनाकर लोगों को ऑक्सीजन दें, फल-फूल दें और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखें।

बगही कुम्भापुर तालाब पर मां दुर्गा शीतला मंदिर में शक्ति वाटिका स्थापित कर पौधे लगाए गए। मंदिर पर आए भक्त जनों को वन संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान क्षत्रिय वन अधिकारी छविनाथ त्रिपाठी, कुरुक्षेत्र वन अधिकारी रवि कुमार सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, पुनीत कुमार वन दरोगा व अन्य वनकर्मी उपस्थित थे।