उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीझारखंडदिल्लीपूर्वांचल न्यूज़

Chandauli News: एक किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, तस्कर झारखंड से दिल्ली ले जा रहा था अफीम.

Story By: संदीप कुमार, डीडीयू नगर।

चंदौली। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से एक किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर झारखंड से अफीम लेकर हरियाणा जा रहा था। बरामद अफीम की क़ीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। डीडीयू जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सावन माह में कावड़ियों कि भीड़ को देखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की भोर में सवा छह बजे प्लेटफार्म संख्या सात और आठ पर चेकिंग के दौरान एक अधेड़ संदिग्ध हाथ में पिट्ठू बैग लिए दिखा। बैग की तलाशी लेने पर उसमें अफीम मिला। जीआरपी कोतवाली लाकर तौल करने पर अफीम का वजन एक किलो रहा। पूछताछ में अधेड़ ने अपना नाम दामोदर प्रसाद निवासी  ग्राम चराये थाना छतरपुर जिला पलामू, (झारखंड) बताया। उसने बताया कि अफीम झारखंड के चतरा व आसपास के क्षेत्रो से अनजान व्यक्तियो से खरीद कर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के शहरो में बेचता है। जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बरामद अफीम की क़ीमत 15 लाख रुपए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!