Uncategorized

Sonbhadra News: मड़ई में रस्सी के सहारे फंदे से लटकता मिला वाचर का शव.

Story By: अनुज जायसवाल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

हाथीनाला क्षेत्र के बैरपान के जंगल मे वन विभाग में दैनिक भत्ता पर वाचर के पद पर तैनात एक व्यक्ति का कार्य स्थल पर मड़ई में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान गडदरवा जय बाबू ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक बुधवार की दोपहर लगभग ढाई बजे घर से खाना खाकर निकला था।

जब रात्रि में घर नहीं लौटा तो पत्नी बृहस्पतिवार की तड़के सुबह खोजबीन करने लगी। पास पड़ोस में नहीं मिलने पर जहां ड्यूटी करते थे उसी स्थल पर मड़ई में खोजबीन करने गई। तो वहां छोटेलाल 45 वर्षीय छोटेलाल पुत्र स्व मंधारी निवासी चकगडदरवा का मड़ई में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेंजर गर्जन राम ने बताया कि मृतक छोटे लाल वन विभाग में दैनिक भत्ता पर वचार के पद पर नियुक्त था। जो बहुत ही ईमानदार और मेहनती था।बता दे कि मृतक के चार लड़की और एक लड़का कुल पांच बच्चे है जिनमे से एक लड़का व एक लड़की विवाह हो चुका है बाकी तीन लड़कियों का विवाह अभी नही हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!