Sonbhadra News: चोपन पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों आरोपी सगे भाई।

Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक बांस का डंडा और एक लकड़ी की पटरी बरामद की गई। बता दे कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई की गई। घटना 8 मार्च को महुआंव कला गांव में हुई थी। पीड़ित बुच्चु लाल मौर्या की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों में श्रीराम मौर्या (18) और सोनू मौर्या उर्फ सुधीर मौर्या (26) शामिल हैं। दोनों विजय मौर्या के पुत्र हैं और महुआंव कला के रहने वाले हैं। पुलिस ने 9 मार्च को दोपहर 12:30 बजे मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक बांस का डंडा और एक लकड़ी की पटरी बरामद की गई। गिरफ्तारी में थाना चोपन के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में उप-निरीक्षक अभयनाथ सिंह यादव और हेड कांस्टेबल रुद्रकांत यादव व सच्चिदानंद यादव की टीम शामिल थी। आरोपियों को कानूनी कार्रवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया।