Chandauli News: टांडा-कैथी में गंगा नदी पर बना पांटून पुल से आवागमन बंद हुआ.

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क।
चंदौली। जनपद से बनारस व मार्कण्डेय महादेव धाम को जोड़ने वाला टाण्डा कला में गंगा पर बने पीपा के पांटून पुल पर मंगलवार को आवागमन बंद हो गया। हालांकि लोग पैदल व दो पहिया वाहन वाले किसी तरह से आ जा रहे हैं। शासन के निर्देश पर पुल पर आने जाने के लिए लगी लोहे की चादर को प्रयागराज के महाकुंभ को देखते हुए भेजा जा रहा है। जिससे इस पुल से चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतया बंद हो जाएगा।

इस वजह से अब लोगों को मार्कण्डेय महादेव जाने के लिए चहनियां मुख्यालय से 10 किलोमीटर की जगह 30 किलोमीटर का सफर करना होगा। टाण्डा कैथी पुल चन्दौली जनपद से वाराणसी जनपद व मार्कण्डेय महादेव धाम को जोड़ता है। इस पुल से कई किलोमीटर की दूरी कम हो जाती है। ऊपर से हाइवे के जाम से भी निजात मिलती है। ऊपर से अन्य खर्च व समय बच जाता है।

प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है तो विभाग ने यहां से दो व चार पहिया वाहन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जो महाकुंभ के समाप्ति तक यहां पांटून पुल पर सामान्य आवागमन बंद कर दिया जाएगा। हालांकि पैदल आने जाने वाले लोगों के लिए लोक निर्माण विभाग ने निशुल्क आवागमन के लिए नावों की व्यवस्था कर दी है।

घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि टाण्डा-कैथी गंगा नदी पर बने पांटून पुल पर आने जाने के लिए लगी लोहे की चदर जो आवागमन के लिए थी, उसे शासन के निर्देश पर प्रयागराज भेजा जा रहा है। जो 7 जनवरी 2025 से महाकुंभ 2025 के समाप्ति तक पुल पर आवागमन बंद रहेगा। लोगों की सुविधा के लिए नौका संचालन रहेगा।