अध्यात्मउत्तर प्रदेशपूर्वांचल न्यूज़सोनभद्र

Sonbhadra News: धूमधाम से मना गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव.

Story By: संगम पांडेय, रॉबर्ट्सगंज।

सोनभद्र।

गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंह सभा रॉबर्ट्सगंज में गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर में ढोल-नगाड़ा के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा आकर्षक का केन्द्र रही। गुरुद्वारा को झालरों और फूल मालाओं से बेहतर ढंग से सजाया गया था।

वहीं सवद कीर्तन व लंगर का भी आयोजन किया गया। गुरू गुरूनानक देव के प्रकाशोत्सव को लेकर कई दिनों से चल रहे अखंड पाठ की समाप्ति के बाद भाई सुरजनत सिंह व दया सिंह ने भजन कीर्तन का गायन किया। वाद जालंधर से आए रागी जाता भाई सतनाम सिंह ने अपने साथियों के साथ शबद कीर्तन कथा का गायन किया।

तत्पश्चात सरदार जसवीर सिंह ने गुरु नानक देव जी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गुरु साहब का जन्म सन् 1469 में तलवंडी नामक स्थान पर हुआ था। बाद में इनका नाम ननकाना साहव हो गया, यह स्थान वर्तमान में पाकिस्तान में है। कहा कि उस समय समाज में नैतिकता गिर चुकी थी, अंधविश्वास, छुआछूत, ऊच-नीच में समाज भरा हुआ था।

इसको दूर करने के लिए गुरु साहिब ने पंगत व संगत की प्रथा चलाई। गुरूदेव ने करीब 14 वर्षों तक पैदल एशिया महाद्वीप की यात्राएं भी की थी। कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रसाद वितरित किया गया। वाद शाम को गुरु ग्रंथ साहब की शोभायात्रा निकाली गई। गुरु नानक बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने शोभायात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस दौरान मिर्जापुर से गतका पार्टी ने अपने विभिन्न प्रकार के खेल कर्तव्य दिखाया। इस मौके पर अजीत सिंह, दया सिंह, देवेंद्र सिंह भंडारी, परम ब्रह्म सिंह, चरणजीत सिंह, मनजीत सिंह, बलकार, अमन, रणजीत सिंह, रवि, सोनू, संतोष सिंह, तजविंदर पाल सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!