उत्तर प्रदेशक्राइमचंदौलीजिलेपूर्वांचल न्यूज़
Chandauli News: अवैध मिट्टी खनन का कार्य जोरों पर, आखिर किसकी कृपा से हो रहा है खनन.

Story By: पूवांचल भास्कर डेस्क
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के गांवों में अवैध मिट्टी खनन का कार्य रुकने का नाम नही ले रहा है।आखिर यह किसकी कृपा से हो रहा है। जबकि इस पर उपजिलाधिकारी द्वारा रोक भी लगाई गई है। पुलिस द्वारा एक ट्रैक्टर को पकड़ा भी गया है। क्षेत्र के महुअर व डेरवा से मिट्टी के अवैध खनन का कार्य जोरों पर चल रहा है। विगत तीन-चार दिनों दिनों से मिट्टी लादे ट्रैक्टर फर्राटे भर रहे हैं।। जबकि उपजिलाधिकारी ने इस पर रोक लगा दी थी।

कुछ दिन यह सिलसिला बंद भी हो गया था किंतु तीन-चार दिनों से यह फिर शुरू हो गया है। बलुआ पुलिस द्वारा एक मिट्टी लदे ट्रैक्टर को थाने में पकड़कर रखा गया है। आखिर यह अवैध मिट्टी खनन का कार्य किसके इशारे पर कर रहे हैं। मिट्टी खनन से गांव का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है।