Sonbhadra News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी चालक की मौत.

Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया पेट्रोल पम्प के पास उस समय बड़ा हादसा हो गया। ज़ब एक स्कूटी चालक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वही सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने घायल युवक को तत्काल निजी साधन से सीएचसी चोपन पहुंचवाया।

जहां पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अभय सिंह ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृत पंकज गिरी (35) पुत्र सुरेश गिरी निवासी गोठानी का बताया जा रहा है। युवक दोनों पैर से पहले से ही दिव्यांग था। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक लड़का और लड़की को छोड़ गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद डेथ बॉडी को परिजनों को सौप दिया जायेगा।