Uncategorizedउत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: सोनभद्र पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत.

Story By: रवि शंकर पांडेय, दुद्धी।

सोनभद्र।

झारखण्ड राज्य के नगर उंटारी में कार्यक्रम के समापन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने के लिए बाई रोड ही वाराणसी के बाबतपुर के लिए निकले। देश के रक्षा मंत्री के दुद्धी कस्बे से गुजरने की खबर लगते ही बीजेपी के पदाधिकारी अति उत्साहित होकर उनके प्रतीक्षा में जुट गए।

जैसे ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काफिला दुद्धी संकट मोचन तिराहे के पास पहुंचा, पहले से इंतजार में खड़े बीजेपी पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान का स्वागत एवं अभिवादन किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देख राजनाथ सिंह अपने आपको को नहीं रोक पाए और एसयूबी से निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

दुद्धी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के स्वागत के बाद रॉबर्ट्सगंज में भी पदाधिकारियों ने भी राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया। वही रक्षा मंत्री के आगमन पर सदर विधायक चौबे ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड में परिवर्तन यात्रा की शुभारंभ करने के लिए वहा आये थे। सोनभद्र से दोनों लोगों का लगाव उनको यहां खिंच लाया।

दरसल दोनों केंद्रीय मंत्रियों को बनारस के बाबतपुर से फ्लाइट पकड़ना था। इसलिए बाई रोड वाराणसी के लिए निकले थे। रक्षा मंत्री पूर्व में जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके है। इसलिए कार्यकर्ताओ का प्यार उनको खिंच लाया। रॉबर्ट्सगंज के सर्किट हाउस में रुककर राजनाथ सिंह ने जिले से संबंधित कार्यकर्ताओ से बात की। कार्यकर्ताओं के लिए ये बहुत बड़ी बात है अल्प समय के लिए ही सही देश के रक्षा मंत्री औए कृषि मंत्री जिले में रुककर पार्टी कार्यकर्ताओं से उनका हाल जाना और जिले के विकास के बारे में चर्चा की।

बता दे कि सोनभद्र से सटे झारखण्ड राज्य के नगर उंटारी में कार्यक्रम के समापन के बाद चॉपर में टेक्निकल ईशु होने की वजह से दोनों केंद्रीय मंत्रियों को घंटो इंतज़ार करना पड़ा। जिसके बाद दोनों बाई रोड वाराणसी के लिए रवाना हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!