उत्तर प्रदेशचंदौलीजिलेपूर्वांचल न्यूज़राजनीतिस्पोर्ट्स

Chandauli News: 22 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, धानापुर बना चैंपियन, विधायक ने कहा खेल से होता है सर्वांगीण विकास.

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर।  

चंदौली। 22 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को मुख्य अतिथि मुग़लसराय विधायक रमेश जायसवाल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से जीवन का सर्वांगीण विकास होता है। खेलो इंडिया द्वारा खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह ने सफल आयोजन के लिए नियमताबाद की टीम को आभार व्यक्त करते हुए सभी को खेल को सकुशल संपन्न करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। नियामताबाद खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

खो खो जूनियर वर्ग के  बालक वर्ग में धानापुर ने प्रथम और नियमताबाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में बरहनी ने प्रथम और नियमताबाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, कुश्ती का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सभी विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी, जिला व्यायाम शिक्षक, नौ विकासखंड के जिला व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर बलराम, डॉ सत्य प्रकाश, सुनील कुमार यादव, उपेंद्र सिंह, सुरेश चंद, धीरेन्द्र सिंह, सच्चिदानंद पांडे, संजय यादव, उमेश चंद्र, अनिता कुमारी, इंदु श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!