उत्तर प्रदेशपूर्वांचल न्यूज़सोनभद्र

Sonbhadra News: प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत बनाने की शुरू हुई मुहिम.

Story By: संगम पांडेय, रॉबर्ट्सगंज।

सोनभद्र।

ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को डीएम बीएन सिंह के निर्देशन में रॉबर्ट्सगंज, घोरावल, करमा, कोन, चतरा व नगवा के चयनित 35 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मियों को जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने प्रशिक्षण दिया। पीआरसी सेंटर में आयोजित प्रशिक्षण में डीपीआरओ नमिता शरण ने सभी ग्राम प्रधान एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि प्रत्येक विकास खंड से 5 ग्राम पंचायत का चयन किया गया है, जिसमें इन गांवों को प्लास्टिक फ्री बनाना है। इसके लिए अभियान को 5 चरणों में बाटा गया है, जो गांव प्लास्टिक फ्री बनाए जाएंगे, उन गांवों को प्राथमिकता के आधार पर जनपद को प्राप्त होने वाले पुरस्कारों में प्राथमिकता दी जाएगी। डीसी अनिल केशरी ने सभी प्रतिभागियों को बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह है कि आज सभी गांव में कूड़े के रूप प्लास्टिक सबसे बिखरा हुआ कूड़ा है। जल, मृदा, मानव और पशुओं के स्वास्थ्य के कुप्रभाव हम लोगों को अपने गिरफ्त में ले चुका है। प्लास्टिक फ्री ग्राम पंचायत बनाना एक महान कार्य होगा। जिससे हम ग्राम पंचायत का नाम प्रदेश और देश स्तर पर ऊंचा कर सकते है। ग्राम पंचायत को प्लास्टिक फ्री करने की दिशा में हम 5 चरण में कार्य करेंगे। प्रथम चरण में गांव के लोगों की बैठक कर उनकी सहभागिता लिया जाए तथा एक तिथि सुनिश्चित करते हुए पूर्व से फैले प्लास्टिक को बिन कर एक जगह इकट्ठा किया जाएगा। द्वितीय चरण में सभी घरों पर बोरी लगायी जाएगी। तृतीय चरण में ग्राम पंचायत में ई-रिक्शा के माध्यम से प्लास्टिक को बोरियों से संकलित किया जाए। तत्पश्चात ग्राम पंचायत में निर्मित आरआरसी पर प्लास्टिक को रखा जाएगा। उक्त के पश्चात सभी ग्राम पंचायत से प्लास्टिक विकास खंड पर जमा किया जाएगा और वहां से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में प्रोसेसिंग के लिए भेज दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!