ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/Default News Title

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिलावटी दूध व क्रीम जब्त, कैमिकल को किया गया नष्ट.

"सहायक आयुक्त (खाद्य)-II कुलदीप सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान फेसुडा स्थित किसान डेयरी में कास्टिक सोडा और हाइड्रॉलिक लिक्विड जैसे रसायन पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। साथ ही मिश्रित दूध का एक नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात दोषियों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी"

chandauli

7:05 PM, Aug 29, 2025

Share:

Chandauli News: विधायक सुशील सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिलावटी दूध व क्रीम जब्त, कैमिकल को किया गया नष्ट.
logo

बिहार के मोहनिया से वाराणसी की ओर जा रही पिकअप वाहन पर लदे क्रीम से भरे 35 प्लास्टिक कैन्टेनर की जांच करते अधिकारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.

चंदौली। ग्रामीणों द्वारा बार-बार सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से डेयरी में मिलावट की शिकायत की जा रही थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने डीएम से मामले की कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। जिस पर शुक्रवार को सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुङा गाँव में काफी अर्से से चलाए जा रहे मिलावटी एवं केमिकल युक्त किसान डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। यह कार्यवाही डीएम के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II कुलदीप सिंह एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के एन त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।

Img

बरामद केमिकल

निरीक्षण के दौरान डेयरी में कास्टिक सोडा और हाइड्रॉलिक लिक्विड जैसे रसायन पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। साथ ही मिश्रित दूध का एक नमूना जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात दोषियों पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में बिहार के मोहनिया से वाराणसी की ओर जा रही एक वाहन को हाईवे पर रोककर जांच की गई, जिसमें क्रीम से भरे 35 प्लास्टिक कैन्टेनर बरामद हुए। मौके पर खाद्य व्यापार या परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया।

विज्ञापन

Img

सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुङा गांव स्थित किसान डेयरी

क्रीम में पामोलिन/रिफाइंड ऑयल की मिलावट की आशंका के आधार पर दो नमूने लिए गए हैं। सभी संकलित नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि दूध एवं दुग्ध उत्पादों की नियमित सैंपलिंग आगे भी जारी रहेगी तथा मिलावटखोरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही आमजन एवं खाद्य कारोबारियों को मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक किया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.