Sonbhadra News: कटलहिया में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया.
रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के कटलहिया में पाल दरी के पास सोमवार को 35 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका मिला। मृतका की पहचान बबिता वैगा के रूप में हुई, सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
sonbhadra
7:23 PM, Nov 9, 2026
Share:


कटलहिया में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीण मौके पर जुटे, जांच जारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: भास्कर डेस्क।
सोनभद्र।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत पुलिस चौकी अंतर्गत कटलहिया स्थित पाल दरी के पास सोमवार दोपहर एक महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान बबिता वैगा (35) पत्नी बलिराम, निवासी कटलहिया के रूप में हुई। पुलिस को सोमवार 9 नवंबर को दोपहर करीब 2:35 बजे अरविंद बाबा आश्रम के पास महिला का शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली थी। इसके बाद रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और सुकृत चौकी की टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि बबिता पिछले करीब डेढ़ वर्ष से अपने मायके में रह रही थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें पांच वर्षीय बेटी हिमांशी और करीब डेढ़ वर्षीय बेटा गौरव शामिल हैं। महिला का पति बलिराम वर्तमान में दिल्ली में रहता है। परिजनों के मुताबिक, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और उसे कभी-कभी दौरे भी पड़ते थे। हालांकि, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज/जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।


