मुख्य खबरें/न्यूज़/Default News Title

Chandauli News: राज्यसभा में गूंजी पशु चिकित्सा महाविद्यालय की मांग, पूर्वांचल को मिल सकता है बड़ा तोहफा.

" राज्यसभा में सांसद दर्शना सिंह द्वारा पशु चिकित्सा महाविद्यालय की मांग को लेकर जनपद चंदौली सहित पूर्वांचल में उत्साह का माहौल है और किसान संगठनों ने भी इस पहल का स्वागत किया है।"

chandauli

9:36 PM, Feb 11, 2026

Share:

Chandauli News: राज्यसभा में गूंजी पशु चिकित्सा महाविद्यालय की मांग, पूर्वांचल को मिल सकता है बड़ा तोहफा.
logo

राज्यसभा में पशु चिकित्सा महाविद्यालय की मांग उठती राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विवेकानंद केशरी. 

चंदौली। आकांक्षी जनपद चंदौली के विकास को नई दिशा देने की मांग अब राष्ट्रीय मंच तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद श्रीमती दर्शना सिंह ने सदन में विशेष उल्लेख के माध्यम से चंदौली में पशु चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किए जाने की मांग उठाई। उनके इस प्रस्ताव को पूर्वांचल के किसानों, पशुपालकों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

सदन में अपने वक्तव्य के दौरान सांसद ने कहा कि चंदौली कृषि प्रधान जिला है, जहां बड़ी संख्या में किसान पशुपालन, डेयरी और पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला बन चुका है, लेकिन वैज्ञानिक प्रशिक्षण और आधुनिक पशु स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में किसानों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जनपद में पशु चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना पूरे क्षेत्र के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

विज्ञापन

सांसद ने कहा कि इस संस्थान के स्थापित होने से पशुओं के रोग नियंत्रण, उपचार और नस्ल सुधार कार्यक्रमों को गति मिलेगी। दुग्ध, अंडा, मांस, ऊन और बकरी पालन जैसे क्षेत्रों में गुणवत्ता और उत्पादन में वृद्धि संभव होगी, जिससे किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही पूर्वांचल के युवाओं को स्थानीय स्तर पर पशु चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। डेयरी, पशु आहार और फार्मा जैसे सहायक उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लिए जा रहे निर्णयों के क्रम में इस मांग पर सकारात्मक विचार होगा। राज्यसभा में मुद्दा उठने के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और किसान संगठनों ने भी इस पहल का स्वागत किया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.