ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/Default News Title

Sonbhadra News: जिलाधिकारी चर्चित गौड़ का निर्माणाधीन सेतु का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्त निर्देश.

पटवध-बसुआरी मार्ग पर निर्माणाधीन सेतु का डीएम ने निरीक्षण किया। गुणवत्ता में लापरवाही और घटिया सामग्री पर सख्त चेतावनी दी। थर्ड पार्टी से जांच कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश। समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश।

sonbhadra

6:15 PM, May 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: जिलाधिकारी चर्चित गौड़ का निर्माणाधीन सेतु का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्त निर्देश.
logo

निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित के लिए थर्ड पार्टी से अनिवार्य रूप से जांच कराई जाए- जिलाधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज पटवध-बसुआरी प्रमुख जिला मार्ग पर घाघर नदी पर निर्माणाधीन सेतु का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सेतु निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का प्रयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था और अभियंताओं को निर्माण कार्य मानक के अनुरूप और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। चर्चित गौड़ ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी से अनिवार्य रूप से जांच कराई जाए। इससे कार्य में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने इस बात पर भी बल दिया कि सेतु निर्माण कार्य जनहित से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगें रोहित यादव, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, अपर जिला अर्थ संख्या अधिकारी जय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.