Chandauli News: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने तेज किया जनसंपर्क, प्रत्याशियों के समर्थन में मांगा वोट.
“शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से संपर्क किया।”
chandauli
10:51 PM, Sep 26, 2026
Share:


पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में जनसम्पर्क करते सपा कार्यकर्ता
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : रतीश कुमार, शहाबगंज, चंदौली.
चंदौली। शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहाबगंज, एकौना, अमांव और भुड़कुड़ा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षक व स्नातक मतदाताओं से संपर्क किया। इस दौरान पार्टी के शिक्षक प्रत्याशी लाल बिहारी यादव और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिंहा के समर्थन में मतदान की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं की जानकारी लेते हुए पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगा।
पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि शिक्षक समाज शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षकों की समस्याओं, अधिकारों और हितों को प्रभावी ढंग से सदन में उठाने के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व जरूरी है। उन्होंने शिक्षक मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव के पक्ष में समर्थन देने की अपील की। वहीं चुनाव प्रभारी परवेज अहमद जोखू ने कहा कि सपा कार्यकर्ता लगातार शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के बीच पहुंचकर संवाद कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान शिक्षकों की समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना जा रहा है तथा पार्टी की नीतियों और प्रत्याशियों के विचारों से मतदाताओं को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों से मुलाकात कर चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और शिक्षकों की आवाज सदन तक पहुंचाने के लिए पार्टी प्रत्याशियों को समर्थन दिया जाए। जनसंपर्क अभियान में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधाकर कुशवाहा, अय्यूब खां गुड्डु, चकरू यादव, दशरथ सोनकर, मुस्ताक अहमद खान, लड्डू खान, बुद्धन खान, सजाउद्दीन, महमूद आलम, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



