मुख्य खबरें/न्यूज़/Default News Title

Chandauli News: चलती ट्रेन में युवक की हत्या के बाद अस्पताल में महिला की हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा.

"रविवार सुबह ही डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में एक युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में भी एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों घटनाओं में गोली कनपटी पर सटाकर मारी गई।"

chandauli

1:00 PM, May 11, 2026

Share:

Chandauli News: चलती ट्रेन में युवक की हत्या के बाद अस्पताल में महिला की हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा.
logo

ग्रामीणों ने हत्या आरोपी को पड़कर किया पुलिस के हवाले

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: धर्मेंद्र जायसवाल ब्यूरो चंदौली.

चंदौली। जनपद में लगातार तीसरे दिन हुई सनसनीखेज गोलीकांड की घटना ने पूरे जिले को दहला दिया है। अलीनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला मरीज की रविवार देर शाम अज्ञात युवक ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

Img

बताया जा रहा है कि बिहार के कैमूर जिले की निवासी महिला 5 मई से पैर में फ्रैक्चर के इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती थी। इसी दौरान एक युवक अस्पताल पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ट्रेन से उतरकर अस्पताल पहुंचा था और उसने पेट दर्द व थकान की शिकायत बताकर अस्पताल में प्रवेश किया। उसके पास एक बंदूक और एक रिवाल्वर मौजूद थी। अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार जैसे ही स्वास्थ्यकर्मी दवा लेने काउंटर की तरफ गए, आरोपी सीधे अस्पताल के प्रथम तल स्थित वार्ड में पहुंच गया और महिला की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अस्पताल से भाग निकला।

Img

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने आरोपी का पीछा शुरू कर दिया। भागते समय आरोपी ने ग्रामीणों पर भी फायरिंग की, हालांकि एक ग्रामीण बाल-बाल बच गया। इसी बीच एक युवक ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को घेर लिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन

Img

जानकारी के मुताबिक कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में हुई हत्या के बाद आरोपी व्यासनगर स्टेशन के पहले ट्रेन से उतरकर फरार हुआ था। बाद में वह अस्पताल पहुंचा था। वाराणसी कैंट जीआरपी ने ट्रेन में मिले शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बाद में एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया भी कमलापुर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी के बैग से एक बंदूक, एक पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद होने की बात सामने आई है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब रविवार सुबह ही डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में एक युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

Img

एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं डीडीयू जंक्शन पहुंचकर एडीजी ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और जीआरपी अधिकारियों से दोनों ट्रेन हत्याकांडों की जानकारी ली। लगातार दो दिनों में तीन गनशॉट मर्डर की घटनाओं के बाद चंदौली और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस सभी मामलों की कड़ियों को जोड़कर जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.