Chandauli News: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, राजेश हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा.
"पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम संबंध में बाधा बनने के कारण हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार करने का दावा पुलिस ने किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
5:36 PM, Jun 26, 2026
Share:


हत्या आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी मृतक राजेश की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित महेवा नहर में मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान महादेवपुर निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि पत्नी उर्मिला देवी ने अपने कथित प्रेमी जितेंद्र शर्मा उर्फ राहुल और उसके साथी विनोद पाल के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर आईपीएस ने बताया कि राजेश कुमार अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेम संबंध का विरोध करता था। इसी कारण उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। 24 जून को पत्नी ने जमीन देखने का बहाना बनाकर पति को घर से जितेंद्र शर्मा के साथ भेजा। रास्ते में राजेश को शराब पिलाई गई और देर शाम महेवा नहर पुलिया के पास ले जाकर विनोद पाल ने उसे पकड़ लिया, जबकि जितेंद्र शर्मा ने धारदार चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
25 जून को शव मिलने के बाद मृतक के भाई रमेश ने सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर देखकर जिला अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान की और पत्नी, उसके कथित प्रेमी तथा एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिहार भागने की फिराक में रिंग रोड स्थित रेवसा अंडरपास के पास जितेंद्र शर्मा और विनोद पाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उर्मिला देवी को उसके घर से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू, घटना में इस्तेमाल की गई सुपर स्प्लेंडर बाइक, खून से सने कपड़े, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।
