ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news swift dezire car hits two laborers riding a bike on the highway condition critical

Chandauli News: हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार दो मजदूरों को मारी टक्कर, हालत गंभीर.

“चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र में मजीदहा गांव के पास हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों घायलों को चहनिया पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।”

chandauli

12:21 AM, Nov 10, 2026

Share:

Chandauli News: हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार दो मजदूरों को मारी टक्कर, हालत गंभीर.
logo

हादसे के बाद मजीदहा गांव के पास जुटी भीड़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मजीदहा गांव सभा के पास हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रधान प्रतिनिधि अतुल सिंह प्रिंस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Img

जानकारी के अनुसार, धानापुर थाना क्षेत्र के बिरना गांव निवासी 25 वर्षीय चिरामन बनवासी और 24 वर्षीय शमशेर बनवासी पलिया स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। दोनों किसी काम से बाइक पर सवार होकर मजीदहा जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए।

विज्ञापन

Img

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। चालक धरांव गांव का निवासी बताया जा रहा है। सूचना पर पलिया के प्रधान प्रतिनिधि अतुल सिंह प्रिंस मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। वहीं, पुलिस ने कार चालक और उसमें सवार तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.