Chandauli News: ट्रेन हादसे में पति की मौत, सदमा बर्दाश्त न कर सकी पत्नी ने भी तोड़ा दम.
"मृतका अपने पीछे दो छोटे बेटे, पांच वर्षीय आंशिक और तीन वर्षीय किशन को छोड़ गई हैं। घटना के बाद पति मनोज यादव, ससुर पप्पू यादव, सास सुशीला देवी सहित पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।"
chandauli
8:09 PM, Jul 15, 2026
Share:


मृतका इमरती देवी और मृतक़ मिठाई राम की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में एक मार्मिक घटना ने सभी को झकझोर दिया। चतुर्भुजपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पति की मौत का सदमा पत्नी सहन नहीं कर सकी और कुछ ही घंटों बाद उसने भी दम तोड़ दिया। एक ही दिन पति-पत्नी की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, टिकरवापर गांव निवासी 75 वर्षीय मिठाई राम मंगलवार शाम अपनी बीमार पत्नी इमरती देवी के लिए दवा लेकर लौट रहे थे। चतुर्भुजपुर रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पति की मौत की सूचना मिलते ही 70 वर्षीय इमरती देवी गहरे सदमे में चली गईं और करीब चार घंटे बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे दो छोटे बेटे, पांच वर्षीय आंशिक और तीन वर्षीय किशन को छोड़ गई हैं। घटना के बाद पति मनोज यादव, ससुर पप्पू यादव, सास सुशीला देवी सहित पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
