मुख्य खबरें/न्यूज़/Default News Title

Sonbhadra News: रूट डायवर्जन के दौरान छात्रों से भरी स्कूल बस पलटी, सभी बच्चे सुरक्षित.

सदर कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार-देवरी गांव के पास बुधवार सुबह एमवीएम स्कूल की छात्रों से भरी बस रूट डायवर्जन के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में 28 से 30 छात्र सवार थे। हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चों को मामूली चोटें आईं। सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित घर भेज दिया गया।

sonbhadra

3:04 PM, Jul 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: रूट डायवर्जन के दौरान छात्रों से भरी स्कूल बस पलटी, सभी बच्चे सुरक्षित.
logo

रॉबर्ट्सगंज के नई बाजार-देवरी के पास सड़क किनारे पलटी एमवीएम स्कूल बस, हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार-देवरी गांव के पास बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एमवीएम (MVM) स्कूल की छात्रों से भरी बस रूट डायवर्जन के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में 28 से 30 छात्र सवार थे। हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चों को मामूली चोटें आईं। राहत की बात रही कि इस दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। बताया गया कि रॉबर्ट्सगंज–पन्नूगंज मार्ग पर रूट डायवर्जन होने के कारण स्कूल बस गांव के वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बस चालक बचऊ ने बताया कि बस में करीब 28 से 30 बच्चे सवार थे। सामने एक साइकिल सवार आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में बस का पहिया सड़क किनारे गीली मिट्टी और गड्ढे में उतर गया। इससे बस अनियंत्रित होकर नीचे चली गई। चालक के अनुसार सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद अभिभावक मौके पर पहुंचे और बच्चों को अपने साथ घर ले गए। बताया गया कि बस में कहरोल और रामगढ़ क्षेत्र के बच्चे सवार थे। हादसे के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता देखी गई। वहीं स्थानीय लोगों ने स्कूल बसों के सुरक्षित संचालन, वैकल्पिक मार्गों की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने तथा प्रशासन से ऐसे मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.