ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/a sudden fire in the moving bolero all the people in the vehicle safe

Sonbhadra News: चलती बोलेरो में अचानक लगी आग, वाहन सवार सभी लोग सुरक्षित.

कोटा-कोन संपर्क मार्ग पर सोमवार को एक बोलेरो में अचानक आग लग गई। वाहन में राखी का त्योहार मनाकर लौट रही दो महिलाएं और चार बच्चे सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बच गए। हालांकि बोलेरो आग की चपेट में आने से खाक हो गई।

sonbhadra

8:21 PM, Aug 11, 2025

Share:

Sonbhadra News: चलती बोलेरो में अचानक लगी आग, वाहन सवार सभी लोग सुरक्षित.
logo

धू धू कर जलती दिखी बोलेरो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र। कोटा-कोन संपर्क मार्ग के कनहर पुल पर उस समय एक परिवार के सभी सदस्यों की उस समय सांसे हलक में अटक गईं जब एक बोलेरा में अचानक आग लग गईं। आग की लपटों को देख सभी सदस्य सहम गए। संपर्क मार्ग से गुज़र रहे लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया गया। गनीमत रही की समय रहते ही सभी वाहन सवार बाहर निकल आए, नहीं तो बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी।

Img

घटना के. समय लोगों की लगी भारी भीड़

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर ओबरा से राखी बांधकर घर लौट रहा था परिवार, वाहन में दो महिलाएं और चार बच्चे सवार होकर चालक अवधेश चेरों के साथ ग्राम पडरक्ष, टोला मनरिया जा रही थी। जैसे ही वाहन कोटा कोन संपर्क मार्ग के कनहर पुल पर पहुंचा, अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। यह देख चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी और वाहन देखने लगा।  वाहन से लगातार धुआं निकलते देख सवार महिलाएं और बच्चे घबराकर बाहर आ गए। तभी देखते ही देखते बोलेरो से आग की तेज लपटें उठने लगीं। 

विज्ञापन

Img

बोलेरो पुरी तरह हुई खाख

महिलाएं और बच्चे रोते हुए अपनी आंखों के सामने अपनी गाड़ी को जलते देख असहाय खड़े रहे। घटना की बाबत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया लेकिन तब तक आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। वही लोगों ने चालक की सूजबूझ की तारीफ की और कहा की अगर चालक सही समय पर वाहन नहीं रोकता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की बाबत अवधेश ने बताया वो अपने ससुराल ओबरा से वापस आ रहे थे। रास्ते में पुल पर खड़े हुए और बच्चों को पानी पिलाये। वाहन स्टार्ट करने के लिए जैसे चाभी लगाए वैसे ही शॉर्ट हो गया। महक आने पर सभी को वाहन से उतार दिया। बोनट खोलते ही आग लग गईं। गनीमत रही की सभी सुरक्षित है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.