ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a 5 year old boy who was flying a kite from the rooftop on diwali fell down seriously injured

Chandauli News: दीपावली पर छत से पतंग उड़ा रहा 5 वर्षीय बालक नीचे गिरा, गंभीर रूप से घायल.

“चंदौली के सोनबरसा गांव में दीपावली की शाम पतंग उड़ाते समय पांच वर्षीय बालक छत से नीचे आंगन में गिर गया। हादसे में उसके चेहरे और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।”

chandauli

5:29 PM, Nov 9, 2026

Share:

Chandauli News: दीपावली पर छत से पतंग उड़ा रहा 5 वर्षीय बालक नीचे गिरा, गंभीर रूप से घायल.
logo

घायल बालक को गोद में लेकर अस्पताल ले जाते चाचा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली।

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में दीपावली की शाम छत पर पतंग उड़ा रहा पांच वर्षीय बालक अचानक असंतुलित होकर नीचे आंगन में गिर गया। करीब 12 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, सोनबरसा गांव निवासी अवधेश निषाद का पांच वर्षीय पुत्र गोरकी निषाद दीपावली की शाम घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बिना मुंडेर वाली छत से करीब 12 फीट नीचे आंगन में मुंह के बल गिर पड़ा।

विज्ञापन

हादसे में बालक के ठुड्डी के पास गंभीर चोट आई है। इसके अलावा पेट के बल गिरने से उसके सीने में भी चोट लगी है। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों की देखरेख में बालक का परीक्षण और उपचार किया जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.