मुख्य खबरें/न्यूज़/bijpur police arrested a smuggler with 500 grams of illegal ganja

बीजपुर पुलिस ने 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार.

बीजपुर थाना पुलिस ने नकटू-कोड़ार मार्ग से एक व्यक्ति को 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई।

sonbhadra

7:53 PM, Jul 30, 2026

Share:

बीजपुर पुलिस ने 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार.
logo

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

जिले के बीजपुर थाना पुलिस ने 30 जुलाई 2026 को नकटू कोड़ार मार्ग से एक व्यक्ति को 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजेलाल पुत्र केशव राम, निवासी सिरसोती टोला कोड़ार, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के मार्गदर्शन में की गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे, हेड कांस्टेबल भानुप्रताप यादव, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता और चालक कांस्टेबल प्रकाश कुमार की टीम ने यह गिरफ्तारी की। पुलिस टीम ने पंजेलाल को नकटू मोड़ के आगे कोड़ार जंगल नकटू कोड़ार मार्ग से सुबह 10:43 बजे गिरफ्तार किया। उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक के झोले में 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे सील कर दिया गया। इस संबंध में बीजपुर थाने में मु.अ.सं. 85/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी और बरामदगी की प्रक्रिया के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेशों व निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.