मुख्य खबरें/न्यूज़/chakia news health department takes major action against illegal hospitals one diagnostic center sealed notices issued to many hospitals

Chakia News: अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक डायग्नोस्टिक सेंटर सील, कई अस्पतालों को नोटिस जारी.

"स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी कि समय सीमा के भीतर निर्देशों का पालन नहीं होने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध सीलिंग सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

6:40 PM, Jul 4, 2026

Share:

Chakia News: अवैध अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक डायग्नोस्टिक सेंटर सील, कई अस्पतालों को नोटिस जारी.
logo

निजी अस्पताल में जांच करते एसडीएम चकिया और स्वास्थ्य विभाग की थी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.

चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए शैलेपुर स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया। वहीं कई निजी अस्पतालों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया।

Img

प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया के निर्देशन में ऊर्जा अधिकारी चकिया तथा उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (नोडल) डॉ. संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण किया। शैलेपुर स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच के दौरान तकनीशियन मौके से फरार हो गया, जबकि कोई चिकित्सक उपस्थित नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया कि केंद्र का पंजीकरण सकलडीहा के पते पर था, जबकि संचालन चकिया क्षेत्र में किया जा रहा था। पूर्व में मिली शिकायतों और प्रथम दृष्टया अनियमितताएं पाए जाने पर टीम ने केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इसके अलावा सादुल्लापुर स्थित बाबा किनाराम हॉस्पिटल निरीक्षण के समय बंद मिला।

विज्ञापन

Img

अभियान के दौरान लक्ष्मी चैरिटेबल हॉस्पिटल, हर्ष हॉस्पिटल और ओम साईं हॉस्पिटल में बेसमेंट में बेड व अन्य अस्पताल सामग्री संचालित होती मिली। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों संस्थानों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर सामग्री को नियमानुसार स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि समय सीमा के भीतर निर्देशों का पालन नहीं होने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध सीलिंग सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.