ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli crime news receipt of locked houses during the day theft by breaking locks at night eight member gang exposed

Chandauli Crime News: दिन में बंद मकानों की रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी, आठ सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश.

“मुगलसराय में बंद मकानों को निशाना बनाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। स्वाट, सर्विलांस और मुगलसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आठ आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इनके कब्जे से 3.50 लाख रुपये नकद, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत चोरी का माल बरामद हुआ है।”

chandauli

7:56 PM, Sep 16, 2026

Share:

Chandauli Crime News: दिन में बंद मकानों की रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी, आठ सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश.
logo

पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हैं अपर पुलिस अधीक्षक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह दिन में बंद और सूने मकानों की रेकी करता था और रात में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3.50 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, दो लैपटॉप, एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर समेत चोरी का अन्य सामान बरामद किया है।

Img

पुलिस के मुताबिक बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि इंडियन इंस्टीट्यूट नाचघर के पास वेन्यू कार और ऑटो रिक्शा के पास कुछ संदिग्ध चोरी के माल के बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से आठों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी और पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशांत सोनी उर्फ बाबू सेठ, विशाल भारती, रहमान उर्फ आंखी, राजेश सिंह, अनिल गुप्ता, दीपक जायसवाल उर्फ रविन्द्र कुमार जायसवाल, तुषार वर्मा और लकी जायसवाल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने मुगलसराय के अलावा चंदौली और बलुआ क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार करने की बात पुलिस ने बताई है।

विज्ञापन

Img

गिरोह के पास से सिद्धार्थपुरम, आरपीएफ कॉलोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी, न्यू सेंट्रल कॉलोनी और ओल्ड सेंट्रल कॉलोनी में हुई चोरी से संबंधित सामान बरामद हुआ। इसमें दो डेल लैपटॉप, सोनी एलईडी टीवी, इंडेन गैस सिलेंडर, दो जोड़ी पायल, तीन मीना, अंगूठी और कान की बाली शामिल हैं। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल यूपी 67 एबी 8628 नंबर की वेन्यू कार और यूपी 65 जेटी 0599 नंबर का ऑटो रिक्शा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार वेन्यू कार चोरी के रुपये से खरीदी गई थी। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.