Chandauli Crime: हत्या के प्रयास के मामले में तीन माह से फरार दो आरोपी ससुराल से गिरफ्तार.
"सकलडीहा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में तीन माह से फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपने-अपने ससुराल में छिपकर रह रहे थे।"
chandauli
8:25 PM, Jul 19, 2026
Share:


सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में अपने ससुराल में छुपे हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी करीब तीन माह से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बथावर निवासी विनोद कुमार की तहरीर पर पुरानी रंजिश में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि शेष आरोपी फरार थे। रविवार को पुलिस ने सुशील कुमार को भवरही थाना सैयदराजा स्थित अपने रिश्तेदारी से तथा महादेव उर्फ कमलेश को थाना बबुरी क्षेत्र के भटपुरवां स्थित ससुराल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सकलडीहा पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।
