मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli crime video of mother and sister being brutally beaten goes viral accused son arrested questions raised on police action

Chandauli Crime: मां और बहन की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, आरोपी बेटा गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल.

“बरियारपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान मां और बहन की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना ने घरेलू हिंसा और पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।”

chandauli

9:23 PM, Jul 18, 2026

Share:

Chandauli Crime: मां और बहन की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, आरोपी बेटा गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल.
logo

वायरल वीडियो में अपनी मां और बहन को पिटता आरोपी युवक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक ने अपनी ही मां और बहन की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा शुरू हो गई। वीडियो में महिला के साथ मारपीट का दृश्य सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष भी देखने को मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार, बरियारपुर गांव निवासी आशुतोष कुमार सिंह का किसी घरेलू बात को लेकर अपनी मां और बहन लक्ष्मी से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और आरोपी ने दोनों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और पीड़िता लक्ष्मी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

इलिया पुलिस ने आरोपी आशुतोष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार मामले में लागू धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की गई और आरोपी का धारा 151 के तहत भी चालान किया गया। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही मारपीट की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि महिला के साथ खुलेआम हुई मारपीट के बावजूद आरोपी पर अपेक्षाकृत हल्की कार्रवाई की गई, जिससे गलत संदेश जा सकता है। 

कार्यवाहक थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है, वे सात वर्ष से कम सजा वाले अपराध की श्रेणी में आती हैं, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी का धारा 151 के तहत चालान किया गया। पुलिस का कहना है कि विवेचना जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.