Chandauli News: बिहार से आये पिकअप वाहन और ऑटो से पकड़ा गया 06 कुंतल खोवा, जांच के लिए लखनऊ भेजे गए सैम्पल.
"खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी ने बताया कि आयोडीन सॉल्यूशन का उपयोग कर खोवे की प्रारंभिक जांच की गई। प्रारंभिक जांच में शकरकंद, आलू, मैदा जैसी कोई चीज नहीं मिली। रिफाइंड पाउडर की मिलावट की संभावना के लिए नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। यदि खोवा मिलावटी पाया गया, तो दोषियों पर एडीएम कोर्ट में 50 हजार से 1 लाख रुपये तक जुर्माना के साथ सजा का प्रावधान है"
chandauli
7:44 PM, Oct 16, 2025
Share:


बिहार से आये पिकअप वाहन से बरामद खोया का केमिकल टेस्ट करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। पीडीडीयू नगर के रेलवे ओवरब्रिज के पास लाल बहादुर पार्क के समीप गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दो वाहनों से लगभग 5 क्विंटल खोवा जब्त किया है। यह खोवा बाहरी राज्यों और बिहार से लाया गया था, जिसमें मिलावट की आशंका जताई गई थी। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खोवा जब्त कर लिया.
पीडीडीयू नगर स्थित खोवा मंडी में बिक्री के लिए खोवा लाया जाता है। खाद्य अधिकारियों को इसमें मिलावट की शिकायतें मिल रही थीं, इसलिए विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया। अधिकारियों ने मौके पर आयोडीन सॉल्यूशन का उपयोग कर खोवे की प्रारम्भिक जांच की। आयोडीन सॉल्यूशन से आमतौर पर शकरकन्दी, आलू या मैदा जैसी मिलावट का पता चलता है,
विज्ञापन
हालांकि प्रारम्भिक जांच में ये पदार्थ पाए नहीं गए। रिफाइन्ड पाउडर की मिलावट की संभावना जताई जा रही है, जो क्रीम निकालकर खोवा बनाने के तरीके से जुड़ी हो सकती है। खाद्य विभाग ने जब्त खोवे के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिए। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि खोवा मिलावटी पाया जाता है तो दोषियों पर एडीएम कोर्ट में 50 हजार से 1 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है और मिलावटी खोवे को नष्ट कर दिया जाएगा।
अभियान के तहत मिठाई की दुकानों से भी 25 नमूने लिए गए हैं। पूर्व में मिलावट की पुष्टि होने पर 50 किलो मिठाई का निस्तारण भी किया गया था। इस बाबत खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी ने बताया कि पर्व के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया है।



