ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 10 bigha wheat crop reduced to ashes due to massive fire a mountain of sorrow fell on the farmers

Chandauli News: भीषण आग से 10 बीघा गेहूं की फसल राख, किसानों पर टूटा दुखो का पहाड़.

"समाजसेवी बाबूलाल बिंद ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।"

chandauli

5:07 PM, Apr 3, 2026

Share:

Chandauli News: भीषण आग से 10 बीघा गेहूं की फसल राख, किसानों पर टूटा दुखो का पहाड़.
logo

धू धू कर जलता खेत में खड़ा गेहूं का फसल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के पगही-विझवल कुसुम्ही गांव के सिवान में शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने से किसानों की मेहनत पल भर में जलकर खाक हो गई। हरदेव पीजी कॉलेज के पीछे लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और करीब 10 बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

Img

सुबह करीब 9 बजे लगी आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीणों और किसानों के काफी प्रयास के बावजूद फसल को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने में लग गए। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन

Img

इस अग्निकांड में विझवल और पगही गांव के किसान रामलाल यादव, लालमन यादव, प्यारेलाल यादव, मुकेश सिंह यादव, नंदलाल राम और डॉ. कुमार राम समेत कई किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय समाजसेवी बाबूलाल बिंद ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.