Sonbhadra News: 433 गांव के भौमिक अधिकार से जुड़े आंदोलन ने पकड़ी रफ़्तार, जुगैल में जुटे हजारो मूल निवासी.
चोपन क्षेत्र के 433 गांवों में गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट वर्ग 1-ख की जमीन पर संक्रमणीय भूमिधर अधिकार देने की मांग तेज हुई। जुगैल के जिरही माता प्रांगण में मूल निवासी अधिकार मंच के बैनर तले हजारों ग्रामीणों ने बैठक कर विभिन्न मुद्दे उठाए। मंच ने मांगों को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करने की बात कही।
sonbhadra
6:44 PM, Sep 27, 2026
Share:


जुगैल स्थित जिरही माता प्रांगण में कार्यक्रम को सम्बोधित करते संयोजक धर्मेंद्र सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
सोनभद्र के चोपन में 433 गांवों के भूमि अधिकार आंदोलन ने जोर पकड़ा है। अगोरी, दुद्धी और सिंगरौली परगना के इन गांवों में गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट वर्ग 1-ख की जमीन पर संक्रमणीय भूमिधर अधिकार देने की मांग तेज है। रविवार को जुगैल के जिरही माता प्रांगण में मूल निवासी अधिकार मंच के बैनर तले हजारों ग्रामीण जुटे। संयोजक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सभी मांगों पर कानूनी व लोकतांत्रिक प्रयास जारी हैं। हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल करने का भी एलान किया गया। बैठक में ग्रामीणों की जमीन, मकान, आबादी, तालाब व सांस्कृतिक धरोहरों से जुड़े राजस्व अभिलेखों को सुरक्षित रखने की मांग उठी। पूर्व सर्वे व अभिलेखीय कार्यवाही से उत्पन्न समस्याओं के समाधान की बात रखी गई। खतौनी उपलब्ध कराने, स्थानीय मूल निवासियों को खनन गतिविधियों व उद्योगों में रोजगार देने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। पूर्व ग्राम प्रधान महेश जायसवाल ने संचालन और बच्चा यादव ने बैठक की अध्यक्षता की।



