Chandauli News: नहर का पानी छोड़े जाने से 100 बीघा फसल जलमग्न, प्रशासन ने किया स्थलीय निरीक्षण.
"बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा कि इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और प्रशासन को शीघ्र नुकसान का आकलन कर राहत उपलब्ध करानी चाहिए। वहीं नायब तहसीलदार सदर चित्रसेन ने किसानों को आश्वासन दिया कि फसल क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी तथा नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
7:11 PM, Jan 9, 2026
Share:


फ़सल नुकसान के बारे में अधिकारीयों को बताते राणा सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अजीत जायसवाल, बबूरी (चंदौली).
चंदौली। सदर तहसील क्षेत्र के धनेजा हटिया सहित आसपास के गांवों में नहर का पानी अचानक छोड़े जाने से किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को सैयदराजा के नायब तहसीलदार चित्रसेन किसान नेता राणा प्रताप सिंह के साथ प्रभावित गांवों में पहुंचे और खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने अधिकारियों को बताया कि गेहूं, आलू और सरसों की करीब 100 बीघा से अधिक फसल पूरी तरह पानी में डूबकर नष्ट हो चुकी है। किसानों ने सिंचाई विभाग पर बिना पूर्व सूचना नहर का पानी छोड़ने का आरोप लगाते हुए इसे गंभीर लापरवाही बताया और तत्काल मुआवजे की मांग उठाई।
विज्ञापन
बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा कि इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और प्रशासन को शीघ्र नुकसान का आकलन कर राहत उपलब्ध करानी चाहिए। वहीं नायब तहसीलदार चित्रसेन ने किसानों को आश्वासन दिया कि फसल क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी तथा नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक निरीक्षण के बाद किसानों में राहत की उम्मीद जगी है, हालांकि किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता, वे अपनी मांग पर डटे



