ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 19 year old woman dies due to critical condition blame for delay in ambulance

Sonbhadra News: गंभीर हालात की वजह से 19 वर्षीय महिला की मौत, एंबुलेंस में देरी का लग रहा आरोप!.

डाला चढ़ाई निवासी 19 वर्षीय निर्जला पत्नी धीरज की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अचानक रक्तस्राव के बाद उसे चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां खून की कमी बताई गई। गंभीर हालत में रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस में कथित देरी को लेकर परिजनों ने सवाल उठाए।

sonbhadra

12:48 PM, Sep 25, 2026

Share:

Sonbhadra News: गंभीर हालात की वजह से 19 वर्षीय महिला की मौत,  एंबुलेंस में देरी का लग रहा आरोप!.
logo

निर्जला की मौत के बाद अस्पताल में सास का रो रोकर हुआ बुरा हाल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

चोपन थाना क्षेत्र के डाला चढ़ाई निवासी 19 वर्षीय निर्जला पत्नी धीरज की शनिवार भोर तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अचानक रक्तस्राव होने के बाद उसे गंभीर हालत में चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद खून की कमी बताई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, भोर करीब पांच बजे निर्जला को अचानक पीड़ा हुई और रक्तस्राव शुरू हो गया। इसके बाद आनन-फानन में उसे टेंपो से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए रेफर किया था, लेकिन एंबुलेंस समय से नहीं पहुंच सकी। परिजन सरीन ने बताया कि घटना से पहले निर्जला बिल्कुल ठीक थी और सामान्य रूप से खाना-पीना कर रही थी। रात करीब 12 से 1 बजे तक परिवार के सदस्य से उसकी वीडियो कॉल पर बातचीत भी हुई थी। इसके कुछ घंटे बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक, चिकित्सकों ने जांच में शरीर में खून की काफी कमी बताई। हालत गंभीर होने के चलते उसे रेफर किया गया था। हालांकि एंबुलेंस के इंतजार में काफी समय बीत गया, जिसके बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि मृतका का पति धीरज करीब दो-तीन सप्ताह पहले कमाने के लिए बाहर गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि घटना से पहले किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी। फिलहाल महिला की मौत के बाद सास का रो रोकर बुरा हाल है। मामले में डॉक्टरों ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इंकार किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.