मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 100 result of js public school in cbse 10th toppers increased the prestige

Chandauli News: CBSE 10वीं में जेएस पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, टॉपर्स ने बढ़ाया मान.

"विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रबंधक रजनीश सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।"

chandauli

9:05 PM, Apr 15, 2026

Share:

Chandauli News: CBSE 10वीं में जेएस पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, टॉपर्स ने बढ़ाया मान.
logo

सीबीएसई हाई स्कूल में जीएस पब्लिक स्कूल के टॉपर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कालिदास.

चंदौली। सीबीएसई बोर्ड द्वारा 15 अप्रैल (बुधवार) को घोषित सत्र 2025-26 के हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) के परीक्षा परिणाम में जनपद के जेएस पब्लिक स्कूल, कासिमपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय से इस वर्ष कुल 84 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था और सभी छात्र सफल घोषित हुए। खास बात यह रही कि कई छात्रों ने उच्च अंक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए। विद्यालय के मेधावी छात्र अंश पाठक और अमन कुमार ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं पायल कुमारी और समृद्धि सिंह ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते नजर आए। अभिभावकों ने भी बच्चों की सफलता पर गर्व जताया और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रबंधक रजनीश सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इसी तरह बेहतर शैक्षणिक परिणाम देने का संकल्प दोहराया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.