Chandauli News: पुलिस परिवार के बच्चों संग SP आकाश पटेल ने मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां और उपहार.
“चंदौली पुलिस लाइन में दीपावली के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस परिवार के बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों को मिठाइयां, उपहार और प्रदूषण मुक्त फुलझड़ियां वितरित की गईं।”
chandauli
5:25 PM, Nov 9, 2026
Share:


बच्चों को दीपावली का उपहार धरती पुलिस अधीक्षक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। दीपावली के पावन अवसर पर पुलिस लाइन चंदौली में पुलिस परिवार के बच्चों के साथ खुशियां साझा करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें मिठाइयां, उपहार और आतिशबाजी के सुरक्षित विकल्प वितरित किए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में निवास करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों के बच्चों को मिठाइयां, उपहार, प्रदूषण मुक्त फुलझड़ियां और ग्रीन पटाखे बांटे। कप्तान से उपहार और मिठाइयां पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।इस दौरान पुलिस लाइन परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक की इस पहल से पुलिस परिवार के बच्चों की दीपावली और भी खास बन गई।


