Chandauli News: 103 किलो गांजा बरामद, दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करो सहित पांच तस्कर गिरफ्तार.
"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल का कहना है कि दोनों मामलों में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिले में नशे के कारोबार पर लगातार सख्ती जारी रहेगी।"
chandauli
6:05 PM, Apr 20, 2026
Share:


पुलिस लाइन में गांजा तस्करी के मामले का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में करीब 30 लाख रुपये कीमत का अवैध गांजा बरामद किया है। इस दौरान कुल 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पकड़े गए कर तस्करों में दो तस्कर छत्तीसगढ़ और दो बिहार के निवासी बताए गए हैं गंज की खेत तस्कर उड़ीसा से लेकर सप्लाई करते थे।
पहले मामले में बबुरी थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने चेकिंग के दौरान अशोक नहर पुलिया के पास एक पिकअप वाहन को रोका। जांच में वाहन से 103.400 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से शत्रुघन चौहान (37 वर्ष) और शिवप्रधान (40 वर्ष), निवासी रायगढ़ (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर मिर्जापुर और वाराणसी में बेचते थे।
विज्ञापन
वहीं दूसरे मामले में मुगलसराय पुलिस ने जीटी रोड पर डांडी स्थित मेडविन हॉस्पिटल के पास चेकिंग के दौरान एक अर्टिगा कार से 8.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से राहुल तिवारी (25 वर्ष, बक्सर बिहार), हेमंत कुमार सरोज (34 वर्ष, प्रतापगढ़) और मंजू देवी (45 वर्ष, गया बिहार) को गिरफ्तार किया। ये लोग उड़ीसा से गांजा लाकर वाराणसी क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
