Chandauli News: हाईवे पर डंपर में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक की मौके पर मौत.
“अलीनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव के समीप शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।”
chandauli
11:18 PM, Sep 26, 2026
Share:


टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे डंपर से पीछे से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक रमेश यादव (20) पुत्र रंगनाथ, निवासी कोचस, रोहतास, बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक को रास्ते में नींद आने लगी थी, जिसके बाद उसने ट्रक की कमान परिचालक रमेश यादव को सौंप दी थी। रमेश ट्रक लेकर आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान उसे भी झपकी आ गई और ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा भिड़ा। जोरदार टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस फरार डंपर और उसके चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में उपलब्ध जानकारी और साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है।



