मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 106 pilgrims evacuated safely from nepal flood reached ddu junction said returned from the jaws of death

Chandauli News: नेपाल की बाढ़ से सुरक्षित निकले 106 तीर्थयात्री पहुंचे DDU जंक्शन, बोले- मौत के मुंह से लौटे.

“नेपाल में आई भीषण बाढ़ और आपदा में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्रियों को विशेष ट्रेन से सुरक्षित वापस लाया गया। शनिवार को ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची, जहां यात्रियों को पानी, ओआरएस, खान-पान और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई।”

chandauli

7:15 PM, Aug 29, 2026

Share:

Chandauli News: नेपाल की बाढ़ से सुरक्षित निकले 106 तीर्थयात्री पहुंचे DDU जंक्शन, बोले- मौत के मुंह से लौटे.
logo

डीडीयू जंक्शन पहुंची ट्रेन में मौजूद तीर्थ यात्रियों से बातचीत करते हुए डीआरएम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच फंसे महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों का जत्था शनिवार को विशेष ट्रेन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचा। यात्रियों ने नेपाल में बिताए खौफनाक मंजर को याद करते हुए कहा कि वे सचमुच मौत के मुंह से निकलकर आए हैं। यात्रियों के अनुसार, आपदा के दौरान रास्ते बंद हो गए थे और मोबाइल नेटवर्क ठप होने से परिजनों से संपर्क तक नहीं हो पा रहा था।

Img

यात्रियों ने बताया कि करीब 114 लोग नेपाल में शिवमहापुराण कथा और पशुपतिनाथ दर्शन के लिए गए थे। इनमें कुछ यात्री फ्लाइट और सड़क मार्ग से निकल गए, जबकि 104 से अधिक लोग ट्रेन से लौटे। रक्सौल बॉर्डर तक पहुंचने के बाद उन्हें राहत मिली। यात्रियों ने महाराष्ट्र सरकार, नेपाल और बिहार सरकार के साथ स्थानीय प्रशासन के सहयोग के लिए आभार जताया।पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ, स्काउट्स एंड गाइड्स और रेलकर्मियों ने पानी, खान-पान और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन में दो एसी थ्री-टियर कोच लगाए गए थे। 

विज्ञापन

Img

मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा और खान-पान की व्यवस्था लगातार की जा रही है। वहीं यात्री पं. श्रीधर त्रिपाठी, रमेश जुड़ेकर और विमला राजू प्रसाद ने आपदा का अनुभव साझा करते हुए कहा कि नेपाल में देखा गया भयावह मंजर वे कभी नहीं भूल पाएंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.