Chandauli News: काली मंदिर से 107 किलो का घंटा चोरी, पहले भी हो चुकी है आभूषणों की चोरी.
"बलुआ पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।"
chandauli
8:48 PM, Jan 24, 2026
Share:


एआई तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत सहेपुर गांव स्थित मां काली जी के मंदिर से बीती रात चोरों ने भारी भरकम घंटा चोरी कर लिया। घटना की जानकारी सुबह पूजा के लिए पहुंची महिलाओं को हुई, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों के अनुसार मंदिर में लगभग 107 किलोग्राम वजन का घंटा बंधा हुआ था, जिसे अज्ञात चोर रात के अंधेरे में खोलकर ले गए। यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी मंदिर में स्थापित काली माता की मूर्ति से सोने की आंख चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही मारूफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



