Chandauli News: बलुआ पुल से गंगा में कूदा युवक, NDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी.
“चंदौली के बलुआ पुल से सोमवार दोपहर 42 वर्षीय सुशील कुमार चौबे उर्फ टीपू ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची बलुआ और चौबेपुर पुलिस ने एनडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था।”
chandauli
12:25 AM, Nov 10, 2026
Share:


गंगा पुल पर घटना के बाद लगी राहगीरों कि भीड़
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर पुलिस चौकी अंतर्गत पट्टी गांव निवासी 42 वर्षीय सुशील कुमार चौबे उर्फ टीपू ने सोमवार दोपहर बलुआ पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची बलुआ और चौबेपुर पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश अभियान शुरू कराया। देर शाम तक खोजबीन जारी रही, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका था।
सुशील कुमार चौबे पुत्र स्वर्गीय राम अवतार चौबे अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी माता का नाम गिरिजा देवी है। परिवार में पत्नी रिंकी चौबे, पुत्र शिवम और पुत्री पिक्कू हैं। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के बाद बलुआ घाट पर क्षेत्रीय लोगों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। बलुआ और चौबेपुर पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम तथा स्थानीय गोताखोर लगातार गंगा में उनकी तलाश में जुटे रहे। हालांकि, देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
फिलहाल गंगा में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।


