ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 11 year old teenager attacked with knife in dispute over children referred to bhu in critical condition

Chandauli News: बच्चों के विवाद में 11 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में BHU रेफर.

“चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के सोनवरसा गांव में बच्चों के आपसी विवाद के दौरान 11 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पेट में चाकू लगने से घायल प्रिंस निषाद को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में बीएचयू रेफर किया गया है।”

chandauli

9:33 AM, Sep 8, 2026

Share:

Chandauli News: बच्चों के विवाद में 11 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में BHU रेफर.
logo

थाना बलुआ, चंदौली.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : मनोज यादव, चहनिया, चंदौली.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सोनवरसा गांव में सोमवार को बच्चों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक किशोर ने 11 वर्षीय प्रिंस निषाद के पेट में चाकू से वार कर दिया। हमले में प्रिंस गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घायल किशोर को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, घटना के तत्काल बाद बलुआ पुलिस को सूचना नहीं दी गई। बाद में पुलिस को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

पुलिस बच्चों के बीच विवाद की वजह, चाकू से हमला करने वाले किशोर और घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। घायल प्रिंस का बीएचयू अस्पताल में इलाज चल रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.