ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 113 excellent teachers honored all three mlas told the role of teachers in education

Chandauli News: 113 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, तीनों विधायकों ने बताई शिक्षा में शिक्षकों की भूमिका.

“चंदौली में शिक्षक दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 113 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की।”

chandauli

8:39 PM, Sep 5, 2026

Share:

Chandauli News: 113 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, तीनों विधायकों ने बताई शिक्षा में शिक्षकों की भूमिका.
logo

कलेक्ट्रेट सभागार में उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करते चकिया व सैयदराजा विधायक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 113 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, चकिया विधायक कैलाश खरवार और पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल मौजूद रहे।

Img

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से जुड़े और शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं विकसित कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में आए बदलाव के पीछे शिक्षकों की मेहनत महत्वपूर्ण है। स्मार्ट क्लास और डिजिटल माध्यमों से ग्रामीण बच्चों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने शिक्षक को समाज का शिल्पकार बताते हुए कहा कि शिक्षक का सम्मान पूरे समाज का सम्मान है।

चकिया विधायक कैलाश खरवार ने अपने शिक्षक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षण कार्य साधना के समान है। उन्होंने कहा कि शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन करा रहे हैं और खेल समेत अन्य गतिविधियों में भी उनकी प्रतिभा निखार रहे हैं। इससे सरकारी विद्यालयों के प्रति अभिभावकों का भरोसा बढ़ा है। पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, बैग और पुस्तकों के लिए धनराशि सीधे खातों में भेजी जा रही है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को पढ़ाई के साथ नैतिक मूल्यों और खेलकूद में भी आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Img

समारोह में उत्कृष्ट शिक्षण एवं नवाचार के लिए 16, सर्वाधिक छात्र नामांकन अभियान में 59, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में 27 तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के 11 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अंत में बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सम्मानित शिक्षकों के प्रति आभार जताया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.