Chandauli News: बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर के पास चंद्रप्रभा नदी में दिखा 12 फीट लंबा मगरमच्छ.
"हेतिमपुर के ग्रामीणों का कहना है कि यह मगरमच्छ पिछले दो से तीन दिनों से चंद्रप्रभा नदी के अलग-अलग स्थानों पर दिखाई दे रहा है। बार-बार दिखने की घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है और क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है"
chandauli
3:17 PM, Dec 31, 2025
Share:


चंद्रप्रभा नदी में धूप सकता 12 फीट लंबा मगरमच्छ
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। चकिया तहसील क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित प्रसिद्ध बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर के समीप चंद्रप्रभा नदी में एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मगरमच्छ की लंबाई करीब 10 से 12 फीट बताई जा रही है, जिसे नदी के ऊंचे किनारे पर धूप सेंकते हुए देखा गया। मंदिर क्षेत्र में स्नान और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मगरमच्छ के दिखने के बाद नदी में स्नान करने आए लोगों में भय का माहौल बन गया है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह मगरमच्छ पिछले दो से तीन दिनों से चंद्रप्रभा नदी के अलग-अलग स्थानों पर दिखाई दे रहा है। बार-बार दिखने की घटनाओं से लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है और क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
मगरमच्छ की मौजूदगी को देखते हुए लोगों को फिलहाल नदी में न जाने की सलाह दी जा रही है। वहीं वन विभाग द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। लगातार बढ़ रही गतिविधियों के चलते पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।वहीं पशुओं को नदी में पानी पिलाने वाले ग्रामीण भी सहमे हुए नजर आ रहे हैं।



